राम जी पे प्रश्न चिन्ह

राम राम राम राम राम जपता हूं सदा,
मुझको पता है राम नाम क्या चीज हैं।
राम जी के नाम पर वही करें राजनीति,
बुद्धिमत्ता वाले ताले जिनके सभी सीज हैं।।
राम जी के जन्म का प्रमाण मांगते हैं,उल्लू,
बातें उतनी करेंगे जितनी तमीज है।
राम जी पे प्रश्न चिन्ह जितने लगाते सब,
निशाचरी प्रवत्ति के सारे रक्तबीज हैं।।
डॉ.अमन शुक्ला शशांक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सड़ा हुआ कानून

राम धमनियों में बहते अतुलित रक्त का हैं प्रवाह।