संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राम धमनियों में बहते अतुलित रक्त का हैं प्रवाह।

चित्र
राम धमनियों में बहते अतुलित रक्त का हैं प्रवाह। राम बसे अंतस में मेरे  मेरी सांसे हैं गवाह।। हैं राम धरा और राम गगन और राम मिलेंगे चहूँ ओर। मन का कुहास जो हट जाए तो दिखेंगे चहूँ ओर।। राम मिलेंगे तुमको भी जो सबरी माता को जानो। राम मिलेंगे तुमको भी पहले तुम खुद को पहचानो।। मन को पापी करने वालों राम न ऐसे दिखते हैं। जीवन श्रापी करने वालों राम न ऐसे दिखते हैं।। राम के दर्शन पाने को खुद पुण्य कमाना पड़ता है। दुनिया के असहायों पर खुद प्रेम लुटाना पड़ता है।। राम के दर्शन पाने को मर्यादा,आदर्श जगाना पड़ता है। राम के दर्शन पाने को ,खुद को राम बनाना पड़ता है।। Dr Aman shukla "Shashank" Book a show :- 9721842302

शाम होते ही तेरा इंतजार है

चित्र
मेरा दिल तेरा तलबगार है। कैसी बेवफाई तेरा कैसा प्यार है।। मैं तुझसे दूर जाना चाहता हूं मगर। शाम होते ही तेरा इंतजार है।। डॉ. अमन शुक्ला शशांक

मुक्तक

चित्र
मॉल सस्ता है तू तू हजारी नही। हारने वाली खेली मैंने पारी नही तुझे साथ लेकर मैं जाता मगर। क्या करूं अब तू कुंवारी नहीं।। डॉ. अमन शुक्ला शशांक

मुक्तक

चित्र
गले से जो नही उतरे हम ऐसा जाम लेते हैं। सुबह से शाम तक हम तो तेरा ही नाम लेते हैं। ये तुझसे दूर रहने की मेरी कैसी है मजबूरी। तेरी जब याद आती है तो दिल को थाम लेते हैं।। डॉ. अमन शुक्ला शशांक

ऑपरेशन सिंदूर

चित्र
बच्चे आंख नहीं दिखाते कभी बाप की ओर। वर्ना बच्चों की बर्बादी का आ जाता है दौर।। Dr. Aman Shukla"Shashank"

मेरी कविता

चित्र
मां वाणी से कविता को आरम्भ किया करता हूं मैं। भारत के जयघोषों से प्रारम्भ किया करता हूं मैं।। सद्पुरुषों का खूब बखान किया करता हूं कविता में। और भारती का गुणगान किया करता हूं कविता में।। जब मेरे अंतस की ज्वाला जलती है तब लिखता हूं। भारत मां की साल दुसाला जलती है तब लिखता हूं।। क्रांति सदा लिखता हूं, मैं सतरंगी गीत नहीं लिखता।। और प्रेयसी के पैरों का मैं संगीत नही लिखता। मैं कविता में लिखता हूं केवल वीर सपूतों को। भारत मां के सच्चे प्रहरी राष्ट्र के रक्षक दूतों को।। अशफ़ाकउल्ला , राजगुरु ,और भगत को लिखता हूं। सोनचिरैया वाले खोए स्वर्ण,रजत को लिखता हूं।। कोई रोक नही सकता है आईने को दिखने से। कोई रोक नही देश भक्ति को लिखने से।। मैं लिखता हूं भारत मां की बिंदी को। मैं लिखता हूं जन भाषा को हिन्दी को।। शर्म कभी न आती होगी आतंको के सागर को। शर्म कभी न आती होगी जननी के सौदागर को।। कोई चीरहरण करता है भारत मां के दामन का। कोई रूप बना लेता है गद्दारी में वामन का।। मैं ऐसे गद्दारों की कांख में चुभता तिनका हूं नींद उड़ा देता हूं उनकी आंख में चुभता तिनका हूं।। मेरी कविता टकराती है गिद्धो...

परशुराम

चित्र
उसको हल्के में मत लेना जो नारायण अंशी हो। अंश परमब्रह्म का हो ऋषिकुल ब्राम्हण वंशी हो।। खुद शिव शंकर जिनके गुरु हुआ करते हों। सार सभी वेदों का जो अपने माथे धरते हों।। जिसके चलने से ही केवल धरती थर थर करती हो।। जिसके पैरों की रज अवनी अपने माथे धरती हो। जिसने अपनी पितृ भक्ति में शीश मातु का काट दिया। मातृभक्ति में जिसने धरती से असुरों को छांट दिया।। जिसने अपने पौरुष से विश्व सदा जीता जो। जिसका फरसा अरिदलों का रक्त सदा पीता हो।। दयाधर्म ऐसा जो जीता सब दान दे दिया। पुनः क्षत्रियों के हाथों में धर्म ध्वजा सोपान दे दिया।। ऐसे महापुरुषों का खूब बखान किया करता हूं। अपने लेखन में उनका सम्मान किया करता हूं।। ऋषि अत्री के घर में भी तो एक अवतारी राम हुआ। शिव से प्राप्त किया जब परशु तब है परशुराम हुआ।। Dr. Aman Shukla "Shashank"

हने पर हना पुण्य न पाप।

चित्र
अरे हिंदुओं आखिर कब तक सोओगे। एक एक करके अपने हिंदू भाई खोओगे।। आग लगाई चहुँ ओर इस्लामी ठेकेदारों ने। दाग लगाया भारत मां के दामन पर गद्दारों ने।। जो केवल हूरों के खातिर सबका खून बहाते हैं। आखिर उनको हम क्यों अपना भाई जान बताते हैं।। अब्दुल कलाम जैसे लोगों का ये सम्मान नही करते। जिस छाती का रक्त पिया उसका गुणगान नही करते।। हिंदू कब तक कायर होकर अपने घर में बेठोगे। अपनी बहन बेटियों की तुम इज्जत लूटता देखोगे।। एकता में कितना बल होता इसे दिखाओ भाई आप। रण में कूदो एकजुट होकर करना नही पड़े संताप।। ब्राम्हण क्षत्रिय वैश्य शूद्र वाले सब बंधन तोड़ो। अब बंटने का वक्त नहीं है,हीन भावना को छोड़ो।। गद्दारों की कभी मित्रता अपने सर न चढ़ने दो। दयाधर्म रखो ताखे पर रक्तबीज न बढ़ने दो।। दुष्टों का संहार करो तो लगता नहीं कभी कोई शाप। इनका केवल इक उपाय है हने पर हना पुण्य न पाप।। डरता दोजख जाने से जो , उसको जन्नत दे दो तुम। जिसको जिहाद अति से प्यारा है बलिवेदी पे भेजो तुम।। Dr.Aman Shukla "Shashank"

तुम आओगी

चित्र
गूगल पे जब सर्च करोगी नाम हमारा,तुम आओगी। मैं ठोकर को अहसानों से सदा दबाया करता हूं।। Dr. Aman Shukla "Shashank" 

कर्म कर्ता के मिले हैं

चित्र
प्रेम दीपक टिक न पाया झोंका बड़ा झकझोर था बगावतों का मुकुट धर शीश सराबोर था। हमने सहन सब कुछ किया तेरे लिए बस मुस्कुराकर। बात गैरों की रही सबकुछ किया इग्नोर था।। झूठ की बुनियाद पर रिश्ते नहीं टिकते कभी। तुम सम्हल सकते भी थे जब तुम्हारा दौर था।। किन्तु तुमने क्या किया बस चुगलियों पे चुगलियां। तुम नही थी घर में मेरे मंथरा का जोर था।। मंथराएं काम अपना कर गईं सब स्वार्थ में। भूल जाओ अब जो आलिंगनों का पोर था।। पछताएगा कौन ये बस समय के गर्भ में है। कर्म कर्ता के मिले है भाग्य ये सिरमौर था।। डॉ.अमन शुक्ला शशांक

राम तो बनना पड़ेगा।

चित्र
मन्थराएं तब भी थीं मंथराएं अब भी हैं। मंथराओं को कुचलकर वार तो करना पड़ेगा।। सूर्पणखायें गर चलेगी चालें छलछंदी तो फिर। अनीतियों का नीतियों से प्रतिकार तो करना पड़ेगा।। बेशक लगे अब दाग दामन पर मुझे स्वीकार है। बुराइयों का किंतु अब उद्धार तो करना पड़ेगा।। ताड़काएं हैं बहुत अब हो गईं इस देश में। राम बनकर अब मुझे संहार तो करना पड़ेगा।। Dr. Aman Shukla

सैनिकों का पुण्य।

चित्र
पूजनीय आज जो हैं और वंदनीय आज। उन सभी ने राष्ट्र पे जान भी लुटाई है।। राष्ट्रहेतु मिट गए वो राष्ट्र सर्वश्रेष्ठ है। राष्ट्र को पुनः ये ख्याति वीरों ने दिलाई है।। थी गोली खाई छातियों पे किन्तु वो झुके नहीं वीरता से दुश्मनों की हस्तियां मिटाई है।। भाल पे मां भारती के आज जो लगा तिलक। शहीद व सैनिकों के पुण्य की कमाई है।। डॉ.अमन शुक्ला शशांक

जोगीरा

चित्र
नैनों से नैनों की खूब चलेगी गोली। इसी तरह से अबकी भैया अपनी मनेगी होली।। जोगीरा सारा रारा रा जोगीरा सारा रारा रा।। नैन मटक्का करना भैया दिल को जरा सम्हाल। टल्ली होकर तुम सब भैया करना नही बवाल।। जोगीरा सारा रारा रा जोगीरा सारा रारा रा गली मुहल्ले और नुक्कड़ पर बैठेंगे कोतवाल। अरसी चरसी का तो भैया लेंगे हाल हवाल।। जोगीरा सारा रारा रा जोगीरा सारा रारा रा। दुनिया दारी से हमको क्या लेना देना यार। होली के पावन अवसर पर खुलकर करना प्यार।। जोगीरा सारा रारा रा जोगीरा सारा रारा रा दूध बताशा पानी मिलाके घोंटो भाई भंग। आओ भाई मिलके खेलें सब होली में रंग। जोगीरा सारा रारा रा जोगीरा सारा रारा रा। डॉ. अमन शुक्ला शशांक